Advertisement

Start RECHARGE BUSINESS on your existing Mobile No. and earn 2.5% commission on All MOBILE & DTH Recharges.
Apne mobile no. se hi kre saare Mobile aur DTH Recharge aur kmaye 2.5% commission.
For more details:Call Now +91-9910357174

Monday, November 15, 2010

संघ अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाने के लिए वचनबद्ध

यमुनानगर, 14 नवम्बर (हप्र)। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ जिला यमुनानगर के अतिथि अध्यापकों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष अरुण मलिक की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में सम्पन्न हुई जिसमें पूरे जिले से भारी संख्या में अतिथि अध्यापक शामिल हुए।
प्रदेशाध्यक्ष अरुण मलिक ने कहा कि संघ प्रदेश के अतिथि अध्यापकों की समस्याओं को लेकर गम्भीर है, सभी अतिथि अध्यापक संघ में विश्वास रखें। कुछ अतिथि अध्यापक दूसरे संघों के बहकावे में आकर अन्य अतिथि अध्यापकों को बहका रहे है, प्रदेश के अतिथि अध्यापकों को ऐसे झूठे नेताओं से सावधान रहना चाहिए क्योंकि ये अन्य संगठन अतिथि अध्यापकों की संख्या का प्रयोग करके सरकार से अपनी मांगें मनवाने पर जोर देते हैं। इसलिए सभी अतिथि अध्यापक अन्य संगठनों  को अपना कंधा प्रयोग न करने दे और अपने भविष्य का ध्यान रखते हुए हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ में विश्वास रखे क्योंकि हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ही अतिथि अध्यापकों को नियमित करवा सकता है और नियमित करवाने के लिए वचनबद्ध है।
जिला प्रधान शिवचरण ने प्रदेशाध्यक्ष का बैठक में पहुंचने पर हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि हरियाणा अतिथि संघ प्रदेश के सभी अतिथि अध्यापकों को स्थाई करवाने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए लगभग पिछले चार वर्षों से संघ ने लगातार संघर्ष करते हुए समय-समय पर प्रदर्शन कर और सरकार से बातचीत कर अतिथि अध्यापकों की अधिकतर मांगें मनवाते हुए सरकार से अब तक 67 पत्र जारी करवाने में कामयाबी हासिल की है। यह हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के संघर्ष का ही परिणाम है कि मात्र 55 रुपये प्रति पीरियड पर पढाने वाले अतिथि अध्यापक आज एकमुश्त आकर्षक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी ले रहे हैं। जिला कोषाध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि संघ अतिथि अध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहा है ओर आगे भी समय आने पर संघर्ष का रास्ता अपनायेगा।
बैठक को प्रदेश संगठन सचिव कुलदीप सिंह, पानीपत जिला प्रधान राजेन्द्र कुण्डू, प्रेस सचिव संदीप कुमार ने भी सम्बोधित किया।  बैठक में जिला कार्यकारिणी रादौर ब्लॉक अध्यक्ष आज्ञाराम, साढौरा ब्लॉक अध्यक्ष जगवंत व रमेश कुमार, जगाधरी ब्लॉक अध्यक्ष जोत सिंह, छछरौली ब्लॉक रमन, मुस्तफाबाद से जितेन्द्र सुमेरचन्द, महिला विंग उप राज्य प्रधान सोनिया गिल,  राजीव सहित सैकड़ों अतिथि अध्यापक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment